कैटरीना, करीना और ऐश्वर्या के नाम पर यहां बिकती हैं चूड़ियांं, भारत में मशहूर हैं ये चूड़ी बाजार
महिलाएं कितनी भी मॉर्डन हो जाएं सजने संवरने का शौक उनका कभी कम नहीं होता। भले ही आज की महिलाएं सोलह श्रृंगार नहीं करतीं हैं, मगर जेवरों से उनको आज भी लगावा है। खासतौर पर महिलाओं को चूड़ियांं पहनना बहुत पसंद होता। कोई त्योहार हो या शादी ब्याह। हर अवसर और आउटफिट्स के साथ महिलाएं बदल-बदल के चूड़ियांं पहनना पसंद करती हैं। मजे की बात तो यह है कि अब चूड़ियाँ केवल ट्रेडिशनल लुक का ही हिस्सा नहीं रहीं बल्कि महिलाएं इंडो-वेस्टर्न लुक वाले आउटफिट्स के साथ भी चूड़ियांं पहनती हैं। अगर आप भी चूड़ियाँ पहनने की शौकीन हैं और आपको लेटेस्ट और डिजाइनर चूड़ियांं पहनने का शौक है तो आज हम आपको भारत के कुछ खास चूड़ी बाजार के बारे में बताएंगे। इन मार्केट्स में आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम की चूड़ियांं भी मिलेंगी और बॉलवुड फिल्मों व सीरियलों में पहने जाने वाली चूड़ियों के लेटेस्ट डिजाइन भी दिख जाएंग|
भोपाल का ओल्ड मार्केट
भोपल का नाम भारत के पुराने शहरों में लिया जाता है। नवाबों का यह शहर वैसे तो झीलों के लिए फेमस है मगर यहां की पुरानी मार्केट में बना चूड़ी बाजार भी काफी चर्चित है। आप भले ही कैटरीना कैफ, करीना कपूर और ऐश्वर्या राय जैसी टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से न मिली हों मगर इस बाजार में आपको उनके नाम की चूड़ियांं जरूर मिल जाएंगी। यहां आपको सीरियल जोधा अकबर, यह रिश्ता क्या कहलाता है और दूसरे
टीवी सीरियल्स के नाम की चूड़ियांं भी मिल जाएंगी
। इतना ही नहीं यहां पर जया बच्चन के नाम की चूड़ियाँ भी मिलती हैं, क्योंकि वह भोपाल की रहने वाली हैं। इन चूड़ियों की कीमत 250 रुपए से 1000 रुपए तक की होती हैं।
हैदराबाद का लाड बाजार
चार मिनार और
नवाबों का शहर हैदराबाद
भी चूड़ी शॉपिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस बाजार में आपको रोगन वाली चूड़ी, जिसे लाद करते हैं, मिलती हैं। इन चूडि़यों की खासियत होती है कि इन में जरकन का इस्तेमाल होता है। जिनमें हीरे जैसी चमक होती है। यह चूड़ियांं आपको वैसे तो दुश के कई शहरों में मिल जाएंगी मगर इनकी सबसे अच्छी वैराइटी आपको यही देखने को मिलेगी। यह चूड़ियांं कई रंग की जरकन में आती हैं। बेस्ट बात यह है कि यहां चूड़ियों के साथ कड़े भी मिलतें हैं। यहां आपको 100 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक की चूड़ियाँ मिल जाएंगी।
जयपुर का जौहरी बाजार
राजस्थान की राजधानी
जयपुर अपने फोक कलचर, शाही खान-पान और ट्रेडिशनल चीजों के लिए फेमस है
। यहां आकर शॉपिंग का मजा ही कुछ और होता है। यहां आपको राजस्थानी कढ़ाई वाले कपड़े, जूतियां, गहने और बहुत सारा सामान मिलेगा। मगर यहां आपको इन सबके अलावा खूबसूरत लाख की चूड़ियांं भी जयापुर की शान हैं। अगर आप चूड़ी लवर हैं तो आपको एक बार जयपुर जरूर आना चाहिए क्योंकि यहां आप 50 रुपए से लेकर 10000 रुपए तक की लाख की चूड़ियांं खरीद सकती हैं। यह चूड़ियांं आपको जयपुर की जौहरी मार्केट में मिलेंगी। रंग बिरंगी होने के साथ ही इन चूडि़यों में आपको कुंदन वर्क भी मिलेगा।
फिरोजाबाद की चूड़ी मार्केट
फिरोजाबाद पूरी दुनिया में कांच के सामान के लिए फेमस है। यहां पर कांच की कई वस्तुएं बनाई जाती हैं मगर सबसे ज्यादा यहां पर कांच की चूड़ियांं बनाई जाती हैं। बेस्ट बात यह है कि यहां पर आपको कांच की कई तरह की चूड़ियांं खरीदने का मोका मिलेगा। अगर आपको सिंपल चूड़ियांं पसंद हैं तो वो भी और डिजाइनर चूड़ियाँ चाहिए तो वह भी यहां पर मिलेंगी। यहां से आप बेहद सस्ते दामों पर चूड़ियांं खरीद सकती हैं।

No comments:
Post a Comment